फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सुपरस्टार अजीत कुमार के सिर से उठा मां का साया, 85 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Ajith Kumar Mother Passes Away: अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का चेन्नई में 85 साल की उम्र में निधन हो गया. वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी हेल्थ की समस्याओं से जूझ रही थीं. उनके जाने से परिवार और फिल्म जगत में शोक फैल गया है. कई बड़े नेताओं और सितारों ने दुख जताया है. अजित इस समय दुबई में हैं और उनके लौटने की खबर सामने आ रही है. अंतिम संस्कार की तैयारी परिवार के बीच हो रही है.

from Zee News Hindi: Entertainment News https://ift.tt/dV9PXDa
TAG